Rajasthan AYUSH Officer Final Result 2025 : जारी हो गई अंतिम सूची, फटाफट चेक करें इसमें अपना नाम

Rajasthan AYUSH Officer Final Result 2025 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान के लिए संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद/होम्योपैथी/यूनानी) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 की अंतिम परिणाम सूची-02 जारी कर दी है।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती के तहत गैर–अनुसूचित क्षेत्र के 1340 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 195 पद, यानी कुल 1535 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर 2025 को किया गया था।

दस्तावेज सत्यापन के बाद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अब 4 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिटवाइज सूची बोर्ड द्वारा जारी की गई है। साथ ही गैर–अनुसूचित क्षेत्र के लिए संशोधित/अंतिम कट–ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।

RSSB AYUSH Officer Final Result 2025: मुख्य जानकारी

विवरण

जानकारी

बोर्ड

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

भर्ती का नाम

संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद/होम्योपैथी/यूनानी) सीधी भर्ती परीक्षा-2025

विज्ञापन संख्या

06/2025

विज्ञापन जारी होने की तिथि

09 अक्टूबर 2025

कुल पद

1535

गैर–अनुसूचित क्षेत्र

1340 पद

अनुसूचित क्षेत्र

195 पद

परीक्षा तिथि

26 दिसंबर 2025

परिणाम सूची

अंतिम परिणाम सूची-02

अंतिम चयन

4 अभ्यर्थी

विभाग

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

1535 पदों के लिए आयोजित हुई थी भर्ती परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त अर्थना के आधार पर संविदा आयुष अधिकारी के कुल 1535 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 06/2025 दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था।

इनमें गैर–अनुसूचित क्षेत्र के 1340 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 195 पद शामिल थे। भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर 2025 को किया गया। इसके बाद पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए 10 अप्रैल 2026 को परिणाम जारी कर अस्थाई एवं अनंतिम रूप से विचारित अभ्यर्थियों की सूची विभाग को भेजी गई थी।

दस्तावेज सत्यापन के बाद 4 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन

विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन करवाने के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

RSSB के अनुसार, इस भर्ती में गैर–अनुसूचित क्षेत्र के 1340 रिक्त पदों के विरुद्ध 1327 अभ्यर्थियों तथा अनुसूचित क्षेत्र के 195 पदों के विरुद्ध 195 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कर पदस्थापन की अनुशंसा 12 अगस्त 2026 को विभाग को भेजी जा चुकी है।

अब प्रोविजनल रूप से चयनित अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर रिक्त पदों के विरुद्ध 4 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।

बोर्ड ने इन चयनित अभ्यर्थियों की Meritwise List of Finally Selected Candidates After Document Verification (04 Candidates) भी जारी की है।

RSSB AYUSH Officer Final Cut Off 2025

अंतिम परिणाम सूची-02 के साथ बोर्ड ने गैर–अनुसूचित क्षेत्र के लिए श्रेणीवार अंतिम कट–ऑफ अंक भी जारी किए हैं।

गैर–अनुसूचित क्षेत्र की अंतिम कट–ऑफ

श्रेणी

GEN

FEM

GEN

286.2414

286.2414

SC

236.8966

236.8966

ST

170.1633

170.1633

GEN-EWS

255.4138

255.4138

OBC

267.9310

267.9310

MBC

202.0690

202.0690

अन्य श्रेणियों के लिए बोर्ड द्वारा जारी कट–ऑफ में WID., DIV., EX, BLV, HI, LD/CP, MIMD और SP आदि के अंक भी दिए गए हैं।

बोर्ड की जारी सूचना के अनुसार LD/CP की कट–ऑफ 162.102 तथा SP की कट–ऑफ 249.4138 रही है।

कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा परिणाम

RSSB ने स्पष्ट किया है कि संविदा आयुष अधिकारी भर्ती का यह परिणाम राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन विभिन्न एसबी सिविल रिट याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अध्यधीन रहेगा।

साथ ही, प्रोविजनल रूप से चयनित अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा पात्रता निर्धारित किए जाने के बाद ही नियुक्ति दी जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को पात्र नहीं पाया जाता है तो उसकी अभ्यर्थिता स्वतः समाप्त हो जाएगी।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर कूटरचित दस्तावेज या अन्य अनियमितता सामने आने पर चयन की अनुशंसा वापस ली जा सकती है।

RSSB AYUSH Officer Final Result 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?

संविदा आयुष अधिकारी अंतिम परिणाम सूची-02 और चयनित अभ्यर्थियों की मेरिटवाइज सूची डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. वेबसाइट के रिजल्ट/नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।

  3. संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद/होम्योपैथी/यूनानी) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 से संबंधित अंतिम परिणाम सूची-02 का नोटिफिकेशन खोलें।

  4. नोटिफिकेशन में दी गई Meritwise List of Finally Selected Candidates After Document Verification (04 Candidates) PDF पर क्लिक करें।

  5. PDF डाउनलोड करके चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कट–ऑफ अंक देख लें।

Important Links : Rajasthan AYUSH Officer Final Result 2025

विवरण

लिंक

RSSB Official Website

यहाँ क्लिक करें

Meritwise List of Finally Selected Candidates (04 Candidates)

यहाँ क्लिक करें

RSSB AYUSH Officer Final Cut-Off Marks

यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment