RRC East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में बड़ी भर्ती, फटाफट यहां से करे आवेदन

RRC East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026:East Coast Railway ने वर्ष 2026-27 के लिए Act Apprentice Training का नया केंद्रीकृत नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए रेलवे की अलग-अलग डिवीजन और वर्कशॉप में कुल 1,599 अप्रेंटिस स्लॉट पर उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे से शुरू होगी, और उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

यह अवसर मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने 10वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की है और संबंधित ट्रेड में ITI qualification प्राप्त की है। कुछ विशेष ट्रेडों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक शर्तें भी रखी गई हैं, इसलिए केवल 10वीं और ITI होना हर ट्रेड के लिए पर्याप्त नहीं माना जाएगा।

इस भर्ती की खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या Viva नहीं होगा। योग्य उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं के सभी विषयों में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके बाद मेरिट के अनुसार Document Verification और Medical Fitness की प्रक्रिया होगी।

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी पसंद की Unit-Department-Trade बहुत सावधानी से चुननी होगी, क्योंकि मेरिट और preference के आधार पर केवल एक combination पर विचार किया जाएगा। उच्च preference मिलने पर उससे नीचे की preferences स्वतः समाप्त मानी जाएंगी।

RRC East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026 Official Notification Details

विवरण जानकारी
Organization East Coast Railway
भर्ती का नाम Act Apprentice 2026-27
Notification No. ECoR/Pers/RRC/Act Apprentice/2026-27
Notification Date 21 अगस्त 2026
कुल Apprentice Slots 1,599
Training Type Act Apprenticeship
Training Location East Coast Railway की विभिन्न Divisions/Workshops
Application Mode Online
Application Start 26 अगस्त 2026, शाम 5:00 बजे
Last Date 15 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे
Selection Academic Merit + Document Verification + Medical Fitness
Written Exam नहीं
Official Website RRC Bhubaneswar

नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन केवल RRC/BBS की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

RRC East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026 Important Dates, Application Fee, Age Limit, Vacancy Details

  1. Important Dates-
    Event Date & Time
    Notification जारी 21 अगस्त 2026
    Online Application Start 26 अगस्त 2026, शाम 5:00 बजे
    Online Application Last Date 15 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे
    Age Calculation Date 15 सितंबर 2026
    Document Verification मेरिट के अनुसार बाद में
    Training चयन के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
  2. Application Fee-
    Category Fee
    General / अन्य पात्र उम्मीदवार ₹100
    SC शुल्क नहीं
    ST शुल्क नहीं
    PwBD शुल्क नहीं
    Women शुल्क नहीं

    ₹100 का शुल्क ऑनलाइन payment gateway के माध्यम से जमा करना होगा। Payment के बाद आवेदन में बदलाव की सुविधा नहीं होगी।

  3. Age Limit-उम्मीदवार की आयु 15 सितंबर 2026 को 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    Category Upper Age Relaxation
    सामान्य 24 वर्ष
    SC/ST 5 वर्ष
    OBC 3 वर्ष
    PwBD 10 वर्ष
    Ex-Servicemen नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट

    Ex-Servicemen के लिए notification में अलग से निर्धारित शर्तों के अनुसार आयु छूट दी गई है।

  4. Vacancy Details-East Coast Railway ने विभिन्न Divisions और Workshops के लिए कुल 1,599 Apprentice slots निर्धारित किए हैं। Trade और Unit के अनुसार vacancies अलग-अलग हैं। उदाहरण के तौर पर Carriage Repair Workshop, Mancheswar में Fitter, Sheet Metal Worker, Welder, Machinist, Mechanic (MV), Carpenter, Painter, Electrician, Refrigeration & AC Mechanic और Wireman जैसे ट्रेड शामिल हैं।कुछ प्रमुख ट्रेड:
    • Fitter
    • Welder
    • Turner
    • Machinist
    • Electrician
    • Carpenter
    • Painter
    • Wireman
    • Plumber
    • Blacksmith
    • Driller
    • Mason
    • Mechanic (Motor Vehicle)
    • Electronics Mechanic
    • Refrigeration & AC Mechanic
    • Computer Operator & Programming Assistant
    • Laboratory Technician (Pathology)
    • Draftsman (Civil)
    • Draftsman (Mechanic)
    • Secretarial Assistant / Stenography
    • अन्य अधिसूचित trades

    Trade-wise और category-wise पूरी vacancy notification के Annexure-A में दी गई है।

इसके अतिरिक्त आप रेलवे में अन्य कोई अप्रेंटिसशिप का इंतजार कर रहे हैं तो एक और अप्रेंटिसशिप चल रही है जो North Central Railway Apprentice Recruitment 2026:और इसकी आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है, इससे पहले कोई इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, तो अपना आवेदन कर सकते हैं।

RRC East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification, Salary / Stipend, Selection Process, Required Documents

Educational Qualification-सामान्य तौर पर उम्मीदवार को:

  1. मान्यता प्राप्त Board से 10वीं/Matriculation में कम से कम 50% aggregate marks प्राप्त होने चाहिए।
  2. संबंधित trade में NCVT/SCVT से मान्य ITI qualification होनी चाहिए।
  3. 21 अगस्त 2026 तक निर्धारित qualification पूरी हो चुकी होनी चाहिए। Result awaited candidates eligible नहीं हैं।

विशेष ट्रेडों के लिए अतिरिक्त योग्यता

  • Laboratory Technician (Pathology): 10वीं और 12वीं दोनों में न्यूनतम 50% अंक तथा 12वीं में Physics, Chemistry और Biology होना चाहिए।
  • Secretarial Assistant/Stenographer: संबंधित National Trade Certificate (NTC) NCVT/SCVT से approved होना चाहिए।
  • Computer Operator & Programming Assistant: Notification में Information Technology sector के संबंधित basic training और NTC की विशेष शर्त दी गई है।

Engineering Degree/Diploma holders इस particular notification के तहत eligible नहीं हैं, क्योंकि उनके लिए अलग apprenticeship scheme लागू होती है।

Salary / Stipend–चयनित Apprentices को training period के दौरान Railway Board के लागू नियमों और समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार निर्धारित stipend दिया जाएगा। Notification में इस भर्ती के लिए कोई एक निश्चित मासिक राशि नहीं बताई गई है।

विवरण जानकारी
Stipend लागू नियमों के अनुसार
Hostel उपलब्ध नहीं
Training Apprenticeship rules के अनुसार

Training के दौरान hostel accommodation नहीं दिया जाएगा और उम्मीदवार को रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

Selection Process-इस Apprentice भर्ती में selection का आधार academic merit है।

Selection के चरण

  1. Merit List-हर Unit की merit list eligible candidates के 10वीं के percentage के आधार पर तैयार होगी। सभी subjects के marks को calculation में शामिल किया जाएगा। Best-of-five method लागू नहीं होगा।
  2. Preference के आधार पर consideration-Candidate द्वारा चुनी गई Unit–Department–Trade preference को merit के साथ consider किया जाएगा। एक candidate को केवल एक combination allot किया जाएगा।
  3. Document Verification-Merit में shortlisted candidates को Original Documents के साथ Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।
  4. Medical Fitness-Final selection के लिए prescribed format में Medical Fitness Certificate देना होगा। Certificate Government-authorized Gazetted Doctor, कम से कम Assistant Surgeon rank, से होना चाहिए।

Required Documents-आवेदन करते समय relevant documents की scanned copies upload करनी होंगी और Document Verification में Original Documents प्रस्तुत करने होंगे।

Apprenticeship के लिए जरूरी Documents

  • 10वीं की Marksheet
  • 10वीं का Pass Certificate
  • Date of Birth Proof, यदि 10वीं certificate में DOB स्पष्ट नहीं है
  • संबंधित ITI के सभी semesters की Consolidated Marksheet
  • Provisional National Trade Certificate / NTC
  • SC/ST/OBC Certificate, यदि लागू हो
  • EWS Income & Asset Certificate, यदि लागू हो
  • PwBD Certificate, यदि लागू हो
  • Ex-Servicemen के लिए Discharge/Serving Certificate, यदि लागू हो
  • Fee exemption से संबंधित certificate, जहाँ लागू हो
  • Aadhaar Card
  • Recent Passport Size Photograph
  • Scanned Signature
  • Prescribed Medical Fitness Certificate, DV के समय

सभी Original Documents Document Verification के समय दिखाने होंगे।

How to Apply RRC East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026 ?

  1. सबसे पहले RRC Bhubaneswar की official website पर जाएं।
  2. Apprentice 2026-27 की online application link खोलें।
  3. Registration करके अपना account बनाएं।
  4. Personal details, Aadhaar, educational qualification और ITI details carefully भरें।
  5. अपनी Unit/Division/Workshop और Trade preference ध्यानपूर्वक चुनें।
  6. Recent photograph और signature upload करें।
  7. 10वीं, ITI तथा applicable category certificates upload करें।
  8. Application form को final submit करने से पहले सभी details verify करें।
  9. जहां applicable हो, ₹100 application fee online जमा करें।
  10. Final application submit करने के बाद उसका printout सुरक्षित रखें।

एक candidate एक ही application submit कर सकता है। एक ही trade के लिए अलग-अलग details देकर multiple applications करने पर applications reject की जा सकती हैं।

RRC East Coast Railway Apprentice Recruitment 2026Important Instructions, Certificate

Important Instructions

  • Application में नाम, पिता का नाम और DOB 10वीं certificate के अनुसार ही भरें।
  • 10वीं के marks की calculation में सभी subjects शामिल होंगे।
  • CGPA होने पर उसे prescribed तरीके से actual marks/percentage में convert करना होगा।
  • Online form में दर्ज marks और original marksheet में अंतर मिलने पर candidature reject हो सकती है।
  • एक से अधिक application submit न करें।
  • Photograph और signature prescribed specification में ही upload करें।
  • Application की hard copy RRC को post से भेजने की जरूरत नहीं है।
  • DV के समय Original Documents लेकर जाना अनिवार्य है।
  • Selection के बाद Trade, Division या Workshop बदलने का request स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • Apprentice training पूरी होने के बाद Railway में permanent job की guarantee नहीं है।
  • किसी agent या व्यक्ति को selection कराने के नाम पर पैसे न दें। RRC ने किसी agent को नियुक्त नहीं किया है।

Certificate-Trade Apprentice को training पूरी करने के बाद National Council for Training in Vocational Trades द्वारा आयोजित proficiency test पास करने पर Certificate of Proficiency प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment